रविवार, 9 अगस्त 2020

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का किया स्वागत, पौधरोपण कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

जिले को बनायेगे कांग्रेस मुक्त - मुकेश दाधीच
नवलगढ -कस्बे के अनिकेत भवन में आज रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पहली बार जिले में पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से साफा, पुष्प माला, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावण्डिया, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वभर पूनिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल चूड़ीवाला, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा भी  मंचस्थ अतिथि थे। भाजपा कार्यकर्तोओ की ओर से मंचस्थ अतिथि का भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भाजपा पार्टी  में किसी भी तरह की कोई अंतरकलह नही है। समस्त भाजपा कार्यकर्ता एक है। बाड़े बंदी शब्द भी कांग्रेस पार्टी की ही देन है। वही कहा कि झुंझुनूं जिले को कांग्रेस मुक्त जिला बनाने की बात कही, साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वाहन करते हुए कहा कि मेरी जैसे सामान्य कार्यकर्ता को आज भाजपा ने जो मुकाम दिया है वो मेरे लिए हमेशा शानदार रहा जिसमे आप जैसे कार्यकर्ताओ का हमेशा योगदान रहा है, इसके लिए मैं हमेशा आप सभी का आभारी रहूँगा ।
इस दौरान अनिकेत भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान पूर्व जिलामहामंत्री ख्यालीराम गुर्जर, जिलामहामंत्री सरजीत चौधरी, जिलामहामंत्री सुरेन्द्र मेघवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, बसावा मण्डल अध्यक्ष किशन गुर्जर, कारी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कर्णावत, चेलासी मण्डल अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सैनी, सँकल्प सिद्धि महाभियान जिला संयोजक ईशान मिश्रा, पूर्व ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोद गुर्जर, अल्पसंख्यक जिलामंत्री नदीम भाटी, मण्डल महामंत्री विजय सोती, मण्डल महामंत्री श्यामसिंह तंवर, मण्डल उपाध्यक्ष रवि शर्मा,आईटी संयोजक दिनेश कुमावत, पार्षद हितेश थ्योरी, उपाध्यक्ष रामचंद्र सैनी, मीडिया प्रभारी जयप्रकाश सैनी,भाजयुमो नगरमंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, संयोजक धर्मेन्द्र गढ़वाल, चेतन दीक्षित, पीयूष शर्मा, राजेश खटाणा, सहित भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Share This