रविवार, 7 मार्च 2021

खिरोड़ में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न


खबर - पवन दाधीच 

खिरोड़-अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के तहत खिरोड़ में भाजपा का बसावा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नई धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरबल यादव ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विकेश कुलहरि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षक केके जानू ने भाजपा पार्टी की रीति नितियां एवं कार्यपद्धति को समझाते हुए कहा कि एक कड़े संघर्ष के बाद कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से मात्र दो सीटों से आज प्रचंड बहुमत के साथ समूचे भारत देश में पार्टी मजबूती से कार्य कर रही है। शिविर के दौरान द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा नेता किशोर सिंह मिठारवाल ने की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश कटेवा थे। मुख्य वक्ता भाजपा नेता विष्णुकांत रूंथला ने पार्टी की मजबूती का श्रेय जमीनी कार्यकर्ताओं को देते हुए कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्य का निर्वहन भली भांति करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा नेता रूथंला ने भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर औंकारमल गुर्जर, बनवारीलाल शर्मा, बलदेव स्वामी, गोपाल यादव, महीपाल सिंह, भोम सिंह, बाबूलाल कटेवा, गणेश गुर्जर, सुरेंद्र सिंह भोजनगर, पप्पू यादव, रणजीत सिंह गुर्जर, गोठड़ा सरपंच अर्जुनलाल वाल्मिकी, मदनलाल यादव, महेंद्र सिंह, महेंद्र भार्गव, जुर्गलकिशोर कटेवा, प्रहलाद गुर्जर, ओमप्रकाश सोगण, हिम्मत सिंह, टीकम सिंह, सुभाष भार्गव, जगदीश मेघवाल, गोपालराम सैन, अर्जुनलाल गुर्जर, रामचंद्र जांगिड़, शंकर सिंह, भागीरथ सिंह खेदड़ आदि मौजूद थे। 




Share This