मंगलवार, 22 जून 2021

पोदार ट्रस्ट ने मनाया सातवा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस!


नवलगढ़
:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘‘स्वस्थ तन - स्वस्थ मन’’ के तहत पोदार कॉलेज के डॉ रामनाथ ए पोदार सभागार पर सोमवार को सातवां विष्व योग दिवस योग गुरू मदन गोस्वामी जी के निर्देषन में मनाया गया। योग प्रषिक्षक गुरू मदन गोस्वामी जी ने लोगों को सूक्ष्म व्यायाम, ताडासन, त्रिकोणासन, भुंजगासन, बज्रासन, श्वासन, कपाल भारती आदि आसनों का सामूहिक योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में पोदार कॉलेज प्राचार्य  डॉ. सत्येन्द्र सिंह, पोदार बी.एड कॉलेज प्राचार्या डॉ. दुर्गा भोजक, पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या श्री जीन सीके,, पोदार हिन्दी माध्यम के स्टाफ सदस्य, पोदार आई.टी.आई. प्राचार्य श्री. एस.एस. बक्षी पोदार अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सुमनलता, एवं पोदार षिक्षण संस्थाओं के समस्त स्टॉफ सदस्यों ने इस योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। पोदार ट्रस्ट द्वारा योगाभ्यास के लिए अति उत्तम व्यवस्था कराई गई थी। अतिथियों का आभार पोदार कॉलेज उप प्राचार्य विनोद सैनी ने किया। 

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि योग करने से स्वास्थ्य व मन दोनों सही रहते है। सभी को योग की विधाओं को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए। जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहे। योग ही मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है।




Share This