मंगलवार, 8 जून 2021

गुढ़ागोडजी में बैठेंगे तहसीलदार



झुन्झुनूं की गुढ़ागोडजी में उप तहसील को  तहसील में क्रमोन्नत करने की मंजूरी 

जयपुर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने झुन्झुनूं जिले की गुढागोड़जी उप तहसील को तहसील के रूप में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन तहसील गुढ़ागोडजी में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 21 पटवार मण्डल एवं 56 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। उल्लेखनीय है कि  गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने झुंझुनूं जिले की गुढागोड़जी उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। 


Share This