मंगलवार, 10 अगस्त 2021

निजी शिक्षण संस्थान संघ नवलगढ़ ने सीबीईओ अशोक कुमार शर्मा का किया अभिनन्दन



नवलगढ़-निजी शिक्षण संस्थान संघ नवलगढ़ की ओर से नवलगढ़ शिक्षा विभाग में सीबीईओ अशोक कुमार शर्मा का अभिनंदन किया गया। निजी शिक्षण संस्थान संघ नवलगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा संघ के अध्यक्ष सुरेश नेहरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा नए सीबीईओ अशोक कुमार शर्मा का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर  एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ के सभी पदाधिकारियों ने सीबीईओ अशोक कुमार शर्मा को नवलगढ़ सीबीईओ का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी गई वहीं सीबीईओ अशोक कुमार शर्मा ने भी नवलगढ़ के निजी शिक्षण संस्थान संघ का आभार व्यक्त किया। 

सी बी ई ओ शर्मा का अभिनंदन करने वालों में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दायमा, सचिव अनिल शर्मा,धर्मपाल बुगालिया उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी,बीरबल सिंह , अटल बिहारी सैनी, आलोक सैनी,मोहम्मद जमीर आरिफ, महेंद्र सिंह शेखावत,शिवकुमार मील, रमाकांत दाधीच, हजारीलाल यादव,रमाकांत दाधीच , आदि शामिल थे।


Share This