Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आमजन को संवेदनशील होकर राहत दिलवाए- डाॅ. आरूषी मलिक


सरकार जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध- शत्राुध्न गौतम
कलक्टर ने केकडी में की जनसुनवाईः जनसमस्यों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
अजमेर। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने कहा कि अधिकारी पेयजल, बिजली, सडक आदि मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु संवेदनशील होकर कार्य करेंगे तो आमजन को समयबद्ध सीमा में राहत दी जा सकेगी। डाॅ. मलिक आज केकडी पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध व संवेदनशील होने की आवश्यकता है, यदि उक्त समस्याओं का समयबद्ध सीमा में निस्तारण नही किया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही भी संभव है। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान पोर्टल पर दर्ज आमजन की समस्याओं व उनके निस्तारण हेतु की गई कार्यवाही की आॅनलाईन माॅनिटरिंग की जा रही है। इसी प्रकार जिला स्तर भी माॅनिटरिंग जारी है। अतः अधिकारी उक्त पोर्टल पर दर्ज संबंधित विभाग के जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के तहत प्रस्तुत होने वाले सभी प्रकरणों को राजस्थान पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इन प्रकरणों के निस्तारण हेतु की गई कार्यवाही का ब्यौरा भी संबंधित विभाग को अपडेट करना होगा। साथ आमजन को भी शिकायत के संबंध में की गई जानकारी आॅनलाईन आसानी से सुलभ हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सरपंचों व आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को निर्देश दिए। केकडी विधायक  शत्राुध्न गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्राी  वसुंधरा राजे के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। आमजन की प्रत्येक समस्या को आॅनलाईन दर्ज कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली, सडक, पानी से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को असुविधा ना हो। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रा में फसलों को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए किसानों व पशुपालकों को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।