फतेहपुर । सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं परिवहन मंत्री यूनुस खान ने कहा है कि गौधन का संवर्धन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है । गाय की पूजा प्राचीन काल से ही होती आई है तथा उसे गाय माता का दर्जा हिन्दू धर्म में दिया गया है । खान शनिवार को सीकर जिले की फतेहपुर तहसील के कारंगा छोटा गांव में आयोजित श्री मद्भागवत कथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंनेे कहा कि प्राचीन काल में जो लोग गाय पालते थे उन्हें धनवान माना जाता था। उन्होंने गौ वंश का पालन-पोषण करने तथा गाय की सेवा करने का संकल्प भी उपस्थितजनों को दिलवाया। उन्होंने कहा कि गाय का मूत्र, दूध, दही, घी, गौबर सभी का उपयोग हर दृष्टि से उपयोगी माना गया है। उन्होंने उत्तम नाथ गौ सेवा समिति (गौशाला) कारंगा छोटा में गायों के संरक्षण के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव की जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार कटिबद्घ है। फतेहपुर के पूर्व विधायक श्री बनवारी लाल भिण्डा ने भी अपना उद्बोधन दिया एवं अपनी ओर से गौशाला में 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर फतेहपुर के पूर्व विधायक श्री दिलसुख राय चौधरी, फतेहपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मधुसूदन भिण्डा, जिला परिषद सदस्य श्री जितेन्द्र कारंगा, श्री शंकरनाथ महाराज, श्री शंभुनाथ महाराज, सीकर की पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मन्नालाल रावत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री जी.सी.पंवार, पंचायत समिति सदस्य सुभाष, सहित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार, स्त्री-पुरूष बड़ी संख्या में उपस्थित थेे।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
