जीतेन्द्र सिंह राजावत
जयपुर। एक ही चालान से दो बार माल उठाने पर शहर के एक शराब ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। सीकर रोड स्थित राजस्थान राज्य बेवरेज निगम लिमिटेड के डिपो मैनेजर ने सिराज अहमद नामक शराब ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिराज अहमद ने पिछले दिनों 81,000 रूपए की शराब के लिए चालान कटाया। लेकिन काउंटर पर चालान की रसीद दिए बिना ही शराब ले गया। इसके बाद सिराज उसी चालान से एक बार फिर शराब ले गया और रसीद दे गया। मामले की जानकारी लगते ही डिपो मैनेजर ने हरमाड़ा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।