खबर - हर्ष स्वामी
विकास अधिकारी ने करवाई एफआईआर दर्ज
सिंघाना. शनिवार को मोई सद्दा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच महेन्द्र लुणियां के खिलाफ पद का दुरूपयोग करने, सरकारी सामान का गबन व फर्जी हाजरी लगाकर भुगतान उठाने का मामला दर्ज हुआ है। बुहाना विकास अधिकारी राजपाल सिंह तंवर ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झुंझुनूं के आदेश क्रमांक जि.प.झु./पंचायत/2016 दिनांक 06.10.2016 व जि.प.झु./पंचायत/2016/6254 दिनांक 20.10.2016 व जि.प.झु./पंचायत/2017/8960 दिनांक 17.01.2017 के द्वारा महेन्द्र लुणियां पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मोई सद्दा के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज करवाने के आदेश दिए गए है। आदेश में पूर्व सरपंच द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत से चार नलकूप/ट्यूबवेल /कुएं की मोटर केबिल आदि सामान को खुर्द बुर्द व गायब करने, दुसरे मामले में सीसी सडक़ निर्माण कार्य में नरेश पुत्र प्रताप निवासी अमरपुरा खुर्द जो की राजस्थान पब्लिक उच्च मा. स्कूल सिंघाना का नियमित छात्र था जिसकी फर्जी हाजरी लगाकर भुगतान उठाने व अपने पद का दुरूपयोग करते हुए सरपंच महेन्द्र लुणियां ने ग्राम पंचायत द्वारा जारी पट्टा संख्या 002 दिनांक 05.08.2011 को अवैधानिक तरीके से गैर मुमकिन जोहड़ के खसरा नं 254 में फर्जी पट्टा काटने के मामलों में पंचायत समिति द्वारा जांच में दोषी पाए जाने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झुंझुनूं के आदेश पर बुहाना विकास अधिकारी राजपाल सिंह तंवर ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।