Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सर्व हित को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे-रिणवां

जयपुर। वन, खनन तथा पर्यावरण राज्य मंत्री  राजकुमार रिणवां ने कहा कि सब के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों को मिल रहे रोजगार एंव राजस्व को ध्यान में रखते हुए मोड़ा पहाड के पट्टा धारियों द्वारा अवैध खनन की राशि को किस्तों में जमा करवाने के लिए निवेदन किया, जिस पर उन्होंने सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि नई खनन नीति की  घोषणा राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही की जाएगी। वे शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।  उन्होंने लीज धारकों से कहा कि वे जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण के संरक्षण के कार्य भी करवाएं। उन्हेांने कहा कि पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष वर्षा ऋतु में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने उपवन संरक्षक आर एन मीणा को निर्देशित किया कि लोहार्गल व उसके आस-पास के क्षेत्र में इस वर्ष आम के पौद्ये लगवाएं। इससे न सिर्फ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने जिला कलेक्टर एस एस सोहता से गर्मी के मौसम में जिले के लोगों को पीने के पानी तथा ओवर लोडिंग की समस्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  पीएल बैरवा, एम ई  अनुज गोयल के साथ-साथ खनन एवं वन विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
---