Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सर्व कुम्हार छात्रावास का उद्घाटन वसुधंरा राजे द्वारा 6 जून को


जयपुर। सर्व कुम्हार महासभा के तत्वाधान में स्टेशन रोड स्थित शेखावाटी होटल पर कार्यालय का उदघाटन राजस्थान सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं महासभा के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र गोयल ने किया। महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्यारेलाल वर्मा और राजेन्द्र रोकणा ने बताया कि इस दौरान मंत्री  सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जगतपुरा में नव निर्मित छात्रावास का उदघाटन 6 जून को माननीया मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे करेेगी। इस दौरान कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहेगें। महासभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल ने समाज के सभी बंधुओ से अपिल है कि इस उदघाटन समारोह में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर सफल बनायें। इस उद्घाटन समारोह में महासभा के महामंत्री चंद्राराम गुरी, कैदार खटोड, चम्पालाल गैदर,  पांचूराम व प्रदेश प्रवक्ता श्री गंगाराम प्रजापत एवं सभी जिलों से आये समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।