खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़. थाना क्षेत्र के सिरसला गांव से रविवार को एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गोपीराम बाजिया ने बताया कि सिरसला गांव का संदीप यादव गांव में हरियाणा निर्मित शराब अवैध शराब बेच रहा था। जिसे गिरफ्तार किया गया है। बाजिया ने बताया की संदीप की गिरफ्तारी के दौरान उसका पिता बिसनराम पुलिस को बाधित कर रहा था जिसे भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
