Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साल एक शुरूआत अनैक चित्र प्रदर्शनी , 26 मई से एक जून तक खुली रहेगी



जयपुर। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में सूचना केन्द्र जयपुर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय द्वारा लगायी गई साल एक शुरूआत अनैक चित्र प्रदर्शनी 26 मई से एक जून तक आमजन के लिए प्रात: 11.30 से सायं  8 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।  प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को केन्द्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास राज्य मंत्री  सांवरलाल जाट एवं जयपुर शहर सांसद  रामचरा बोहरा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि चित्र प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार द्वारा करवाये गये विकास कार्यों को चित्र के माध्यम से दर्शाया गया है जो आमजन के लिए उपयोगी सिद्घ होगी।  इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय की निदेशक  प्रज्ञागौड पालीवाल, क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की निदेशक ऋतु शुक्ला, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक  अनिल गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक पी.के.मीणा, विज्ञापन एवं दृश्य प्रचयार निदेशालय के सहायक निदेशक अनुभव बैरवा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।