Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अरोग्य निकेतन में एक माह के लिये नि:शुल्क योग शिविर का आगाज

खबर- हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। भारत सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस समारोह पूर्वक मनाने के लिए देश के 646 जिलों में इक्कीस जून को योगा दिवस मनाया जा रहा है ।  इसी के अनुसार कैन्द्रिय योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद नई दिल्ली आयूष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हनुमानगढ़ जिले में एक माह का नि:शुल्क योग कैम्प 21 मई से 21 जून 2015 तक आरोग्य निकेतन प्राकृतिक चिकित्सालय चुंगी नं.6 हनुमानगढ़ टाउन में मंजूर किया गया है ।  शिविर प्रभारी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि यह कैम्प पूर्ण रूपेण नि:शुल्क है इसमें श्री रवि कुमार (जयपुर योगाचार्य के रूप में भाग ले रहे है योगाभ्यास सुबह 6 से 8 तथा शाम को 5 से 7 बजे तक कराया जावेगा । अन्य बिमारियों के परामर्ष व उपचार के लिए एक माह तक दिन में कभी भी विषेशज्ञों की सुविधा ले सकते हैं । भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार योग कैम्प का उद्देश्य जन साधारण में योग के प्रति जागरूकता योग से स्वास्थ्य लाभ तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से भारतीय धरोहर को विश्व में मिली पहचान को 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को समारोह पूर्वक मनाना है । डॉ. शर्मा ने जनसाधारण से आग्रह किया है कि 21 मई , से 21 जून ते चलने वाले मुफ्त कैम्प का लाभ उठावें ।