खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मनाए जाने वाले जनकल्याण पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को जंक्शन स्थित दुर्गा मन्दिर धर्मशाला में राजकुमार तंवर की अध्यक्षता में भाजपा नगर व देहात मण्डल की बैठक रखी गई । बैठक में नगर प्रभारी कृष्ण वर्मा व देहात प्रभारी गुरदीप सिंह बिलू ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि भाजपा की केन्द्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पार्टी द्वारा जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें केन्द्र के कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र सिंह शिरकत करेंगे और केन्द्र व राज्य के अन्य भाजपा नेता कार्यक्रम में शामिल होकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। नगर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आहवान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कालूराम शर्मा, देहात मण्डल अध्यक्ष प्रेम गोदारा, पार्षद गुरदीप सिंह बरा$ड, सुरेश धमीजा, राजेश क$डवासरा, जसपालसिंह, पूर्व पार्षद सौरभ शर्मा, मोहन चंगोई, मदन खुंगर, चानण राम चौधरी, पुरूषोत्तम सोनी, नरेन्द्र पुरोहित, सुरेश महायच, नरेन्द्र वधवा, सफी मौहम्मद, टोपन लाल नायक, भाजपा नेता अमित सहू आदि मौजूद थे।
