Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सेम के पानी से निजात दिलाने के लिये पम्पसेट का शुभारम्भ



खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के निकट गांव दौलतावाली के पास चक झूरियावाला में सेम के पानी से निजात दिलाने के लिये पम्पसेट का शुभारम्भ जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया,विधायक द्रोपती मेघवाल,वरिष्ट किसान नेता मनीराम खीचड़,अधिशाषी अभियन्ता सुरतगढ़ सुनिल गुप्ता,अधिशाषी अभियन्ता हनुमानगढ़ लेखराम बरायच ने किया । इस अवसर पर भारी संख्या में जाखड़ावाली,बड़ोपल,दौलतावाली,चक झूरियावाला के ग्रामीण उपस्थित थे,अतिथियो द्वारा अनावरण पटटीका का लोकार्पण व पम्पसेट का स्विच ओन कर के किया ।  मनीराम खीचड़ ने बताया कि सेम पीडि़त क्षेत्र रावतसर व पीलीबंगा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सेम की समस्या से मुक्ति दिलावाने के लिए जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप के प्रयासो से 14.70 लाख रूपयें राज्य सरकार ने पम्पसेट लगाने के लिए स्वीकृत किये है। जिसका आज उदधाटन प्रात 9:15 बजे किया गया, इस पम्पसेट के शुरू होने से दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों बीघा कृषि भूमि से सेम की समस्या का सामाधान होगा और इस क्षेत्र में उजड़ी हुई कृषि भूमि पर फिर से फसलें लहराने लगेगी।