Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भजन सम्राट अनूप जलोटा बने (रिफ) RIFF के सलाहकार

जयपुर - द्वितीय RIFF की केन्द्रीय थीम सिनेमा  , ग्राम बनाम विश्व ग्राम रखी गई है जिसे 17 से 20 जनवरी 2016 को आयोजित किया जाएगा। गाँव हमेशा से ही भारतीय समाज की केन्द्रीय विषय-वस्तु रहा है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में बहुत-से भौतिक परिवर्तन आये हैं जिन्होंने गाँवों को भी प्रभावित किया है। गाँव की जल, जमीन, संसाधन एवं संस्कृति वैश्वीकरण की आँधी में निरन्तर बदलती रही है। जिस कारण गाँव अब ग्लोबल गाँव बन गए है। टीम के सदस्यों ने भजन सम्राट एवं प्रख्यात गज़ल गायक  अनूप जलोटा से मुलाकात कर आगामी फेस्टिवल की थीम से अवगत करवाया। रिफ के बारे में जानने के बाद  अनूप जलोटा ने कहा, राजस्थान  इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सिनेमा के क्षेत्र में एक अच्छा एवं सार्थक प्रयास है जो राजस्थान के सिने जगत में दूरगामी परिणाम लेकर आयेगा। टीम को शुभकामनायें देते हुए  अनूप जलोटा ने रिफ  2016 के सलाहकार के रूप में अपनी स्वीकृति प्रदान की, साथ ही फेस्टिवल आयोजन के समय अपनी दो दिवसीय उपस्थिति की भी स्वीकृति दी। रिफ  की सचिव अंशु हर्ष ने बताया कि टीम  रिफ  अनूप जलोटा की आभारी है जिन्होंने सलाहकार के रूप में अपनी स्वीकृति दी है। रिफ परिवार  अनूप जलोटा के सानिध्य में, राजस्थान का नाम विश्व पटल पर रोशन करता रहेगा।ष