Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बीकानेर में तूफान ने मचाई तबाही

 






खबर -  जयनारायण बिस्सा 
कम राहत, ज्यादा आहत
-आंधी-बरसात ने दिया गर्मी से आराम, लाखों का हुआ नुकसान
 बीकानेर। विगत दो दिनो से पड़ रही गर्मी के बाद सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया।  बीकानेर में मंगलवार को अचानक आये तूफान ने तबाही मचाते हुए लाखों का नुकसान हुआ है। दोपहर में आये तूफान के  कारण बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गये और दीवार ढहने के कारण दो जनों की मौत हो गई और एक दर्जन के करीब लोग  घायल हो गये। सुबह से दोपहर तक खिली तल्ख धूप की गर्मी के बाद जिले के अनेक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में आई  आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गर्मी से परेशान आमजन ने राहत महसूस की। जिले में दोपहर बाद अचानक  आई तेज धूलभरी आंधी से कई गांवो मे पेड़ गिर गए।
 आंधी के बाद बारिश हुई और गांवों में चने के आकार के ओले गिरे।  तेज अंधड़ ने लोगों को इधर-उधर दौडक़र सिर छिपाने को मजबूर कर दिया।लेकिन तेज तूफान व आंधी के चलते लाखों  रूपयों का नुकसान हो गया। तेज हवाओं से आई बरतात ने अनेक जगह न सिर्फ पेड़ जड़ों से उखाड़ गये बल्कि दुकानों के  छप्पर,हार्डिग्स,बिजली के खंभे,टीन शैड सहित दीवारों को भी ढहा दिया। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में पड़ा गेहूं भीग  जाने से लोग आहत भी बहुत हुए। जिला मुख्यालय पर सुबह लगभग 12 बजे अचानक आसमान में काली घटाएं छाई  और एक बारगी से दिन में ही रात का सा नजारा हो गया। इन काली घटाओं के बाद तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ जो  तूफान के रूप में बदल गया। लगभग 150 से 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले हवाओं से खासा नुकसान हुआ।
उनके जगहों पर पेड़ उखडक़र आम रास्तों पर गिर गये तो कही दुकाननुमा खोखे हवाओं के साथ उजड़ गये। इन तेज  हवाओं के कारण अनेक स्थानों पर खासा नुकसान हुआ है। बाद में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बरसात से कच्चे मकान  ढह गये। बरसात से सडक़ों पर पानी जमा हो गया। शहर क्षेत्र के अलावा नाल,कोलायत,खाजूवाला,दंतौर में भी नुकसान  के समाचार है। दोपहर करीब एक बजे बाद आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने लोगो को एक सप्ताह से पड़ रही तेज  गर्मी व लू से राहत दी। मुख्य बाजारो मे सडक़ो पर भरे पानी से आवागमन बाधित हो गया।