Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बाइक सहित नाले में गिरा अधेड़



खबर - जीतेन्द्र सिंह राजावत
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना इलाके में आज सुबह लव गार्डन के निकट नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास ही उसकी मोटर साईकिल भी मिली है। शव की शिनात भीलवाड़ा की ही आर.सी.व्यास कालोनी निवासी सत्यनारायण शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक सत्यनारायण शर्मा ाीलवाड़ा का निवासी था तथा एक समाचार पत्र में संवाददाता था। देर रात वह एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था तो लव कुश गार्डन के निकट उसकी मोटर साईकिल एक खंभे से टकरा गई तथा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस दौरान बाइक के साथ शर्मा भी नाले में गिर गए तथा दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। देर रात तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की किन्तु देर रात तक उनका कोई पता नहीं चला। आज सुबह उनका शव नाले में मिलने की सूचना पर इलाके के लोग वहां एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया