Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिंदोरी में घुसा ट्रोला, 7 की मौत



खबर - जीतेन्द्र सिंह राजावत
7 महिलाओं सहित 16 घायल
जयपुर।
डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा कस्बे में देर रात नेशनल हाइवे से गुजर रही एक बारात में बेकाबू ट्रोला घुस जाने से 7 जनों की मौत हो गई वहीं 16 जने घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर और उदयपुर रैफर किया गया है। हादसे के बाद शादी के घर में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा के शिशोद गांव में देर रात हाइवे पर पाटीदार समाज के हीरा पटेल के पुत्र की शादी थी। शादी के लिए देर रात को बिंदोरा निकाला जा रहा था।  इसमें शादी में शरीक होने आई महिलाएं और बच्चे बिंदोरे के साथ ही चल रहे थे। नेशनल हाइवे पर अचानक एक ट्रोला आ गया तथा उसने बिंदोरे में चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 जनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा अन्य 12 जने भी घायल हो गए। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि मृतकों में दूल्हे के निकटवर्ती रिश्तेदार हैं।