Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ब्रह्मपुरी थाने का हिस्ट्री शीटर रम्मू जोशी गिरफ्तार

जयपुर -    पुलिस थाना माणक चौक  ने  ब्रह्मपुरी थाने के  आदतन अपराधी (एच.एस.) रम्मू जोशी  को गिरफ्तार किया है।  दिनांक 18.03.2015 को पुलिस थाना माणक चैक पर परिवादी  राजेन्द्र पारीक, मण्डल अध्यक्ष हवामहल विधान सभा जयपुर एक की लिखीत रिपोर्ट प्राप्त हुई कि जनता मार्केट के आस पास हटवाडा लगवाकर कुछ आपराधिक प्रवृति के लोग अवैध वसूली करते है और इनके खिलाफ आवाज उठाने वालों की नगर निगम, जेडीए व कोर्ट कचहरी में झुंठी शिकायत  करके परेषान करते है व जबरन अवैध हटवाडा लगवाते है जिससे स्थानिय निवासियों महिलाओ बुजुर्गाें बच्चों का निकलना मुष्किल हो गया है तथा स्थानिए व्यापारियों से भी अवैध वसूली करते है। आदि पर अभियोग सं0 90/15 धारा 384 भा.द.सं. मंे दर्ज कर अनुसंधान किया गया।        मुल्जिमान की तलाष के लिये पुलिस टीम गठित की गई। दौराने अनुसंधान उक्त प्रकरण में ब्रह्मपुरी थाने का आदतन अपराधी (एच.एस.) रामप्रकाष   उर्फ रामाकान्त उर्फ रामू उर्फ रम्मू जोशी  पुत्र  चेतनप्रकाश  जोशी  जाति ब्राहमण उम्र 47 साल नि0 म0नं0 ए-57 ओम कोलोनी जयसिंहपुरा खोर थाना ब्रहमपुरी जयपुर का नाम सामने आया। जिसकी काफी दिनों से टीम को तलाष थी। आज सूचना मिली की उक्त एच.एस. अपराधी जनता मार्केट में आया हुआ है इस इत्तला पर आरोपी को धेराबन्दी कर प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया।     रामप्रकाष  उर्फ रामाकान्त उर्फ रामू उर्फ रम्मू  ब्रह्मपुरी थाने का आदतन अपराधी (एच.एस.) है जिसके विरूध जयपुर के विभिन्न थानों में करीब 22-23 प्रकरण दर्ज है। आरोपी अवैध षराब रखने बेचने, लडाई झगडा, मारपीट, जान लेवा हमला करने का आदि है। एच.एस. रामप्रकाष उर्फ रामाकान्त उर्फ रामू उर्फ रम्मू  को क 18.05.15 को न्यायालय में पेश  जायेगा। प्रकरण में  अनुसंधान जारी है।