खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी
भीषण गर्मी ने किए बेहाल
आंधी थमने के बाद कुछ राहत हुई महसूस
जोधपुर। गर्मी का प्रकोप बढता ही जा रहा है। मंगलवार को जोधपुर में गर्मी का पारा अपने रौद्र रूप में था। सुबह से ही झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से आमजन परेशान नजर आ रहा था। दोपहर होते होते पंखे कूलर गर्मी के सामने बेअसर मालूम हो रहे थे। तेज झुलसा देने वाली गर्मी से सभी बेहाल नजर आ रहे थे। दोहपर तक गर्मी बहुत ज्यादा बढ गई थी दोपहर चार बजे के बाद रेगिस्तानी इलाके पोकरण, फलौदी की ओर से तेज धूल भरी आंधी उठी जो जोधपुर तक पहुंच गई। अचानक आई तेज धूल भरी आंधी ने जोधपुर का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। शाम तक आंधी थमने के बाद गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई। भीषण गर्मी से त्रस्त जोधपुर के लोग अचानक आई तेज आंधी से गर्मी में राहत महसूस कर रहे है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र को काली-पीली आंधी ने अपने आगोश में लेने के बाद करीब चार बजे आंधी जोधपुर पहुंची । आसमान में छाई जोरदार आंधी के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ आई आंधी के कारण लोगों को एक बार कुछ भी नजर आना बंद हो गया। चारो तरफ सिर्फ रेत का गुबार ही नजर आने लगा। जिले के फलोदी, बाप, देचू सहित अन्य स्थानों पर जोरदार आंधी चलने के बाद आंधी ने जोधपुर की रूख किया और इसके कुछ घंटों में जोधपुर पहुंचने कर यहां भट्टी की तरह तप रहे शहर में कुछ राहत पैदा की । सबसे अधिक गर्मी फलोदी में पड़ रही है इस कस्बे में तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच चल रहा है। बाप व फलोदी में दोपहर को आसमान में रेत का गुबार चढ़ना शुरू हुआ और देखते ही देखते इसने पूरे कस्बे को अपने आगोश में ले लिया। थोड़ी ही देर में दिन के समय अंधेरा छा गया। बिजली गुल हो गई और यातायात पूरी तरह से जाम हो गया। मानो पूरा शहर थम गया। मौसम विभाग ने कल ही घोषणा की थी कि तेज गर्मी के कारण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती तंत्र बन रहा है। इससे तेज आंधी आ सकती है।