Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मोदी सरकार की नीति बच्चो का बचपन छीन कर उन्हे मज़दूर बनाएगी-इन्जिनियर राशिद हुसैन

जयपुर- पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष इन्जीनियर राशिद हुसैन ने मोदी सरकार द्वारा पारित उस क़ानून की स्वीकृती देने का विरोध किया है जिसमें 14 साल से कम के बच्चों को उनके धरेलु व खेल सम्बन्धी कारोबार में श्रम करने की छूट दी गई है।उन्होने कहा कि यह पूर्ण रूप से बच्चों के बचपन और उनके सीखने की उम्र को बरबाद करने वाला क़दम है। क़ानून मे किए गए इस परिवर्तन की आड़ में बच्चा मज़दूरी को बल मिलेगा और अब पहले से अधिक बाल मज़दूरी कराई जाएगी। इससे न सिर्फ बच्चों का बचपन छिनेगा बल्कि उनके विकास में बाधा उत्पन्न होगी। अब पहले से अधिक मानव तस्करी होगी। उन्होने इस बात पर हैरत जताई की मोदी सरकार को बच्चों को पढ़ने-लिखने, खेलने-कूदने और मनोरंजन के साथ सीखने के अवसर प्रदान करने वाले क़ानून बनाने चाहिए थे न कि मासूमों को कारोबार में झोकने के रास्ते खोलने थे। इससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार को बाल विकास से नहीं बल्कि पूंजीतियों को सस्ते श्रमिक उपलब्ध कराने की चिन्ता अधिक है। स्पष्ट है कि मोदी सरकार की जन-विरोधी नीतियां का प्रभाव अब छोटे-छोटे बच्चों पर भी पड़ रहा है जो कि देष के विकास मे बाधा है जिसके परिणाम भविष्य में घातक होंगे।