Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन के लिए जिलों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त

जयपुर । स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के निस्तारण कार्यो के पर्यवेक्षण एवं समीक्षा के लिए स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रदेश के 28 जिलों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये है। प्रमुख शासन सचिव, डाॅ मनजीत सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के दौरान किये जा रहे कार्यो में शौचालय विहिन मकानों में शौचालय निर्माण तथा ठोस कचरा प्रबंधन का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जाना प्रमुख है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत यह सुनिश्चित किया जाना है कि खुले में शौच को समाप्त किया जाये तथा मिशन अवधि के दौरान अस्वच्छकारी शौचालय नहीं बनें शौचालय विहिन मकानों में शौचालय निर्माण  के साथ-साथ अस्वच्छकारी शौचालय व पिट शौचालयों को फ्लश शौचालयों में परिवर्तित किया जाना है। सामुदायिक शौचालय के लिए आवश्यक भूमि का चयन एवं पूर्व मंे निर्मित सामुदायिक शौचालयों के नवीनीकरण एवं मरम्मत का कार्य भी संबंधित नगर निकाय द्वारा किया जाना है। उन्होनें बताया कि ठोस कचरा प्रबंधन में घर-घर कचरा संग्रहण कचरे का परिवहन एवं परिसंस्करण के लिए 188 नगरीय निकयों को 111 क्लस्टर बनाये जाकर निविदाएं आमंत्रित की गई थी। परन्तु उनका कोई त्मेचवदेम प्राप्त नहीं होने के कारण निदेशालय स्तर से सभी नगरीय निकायों को पुनः निविदाएं आमंत्रित करने हेतु निर्देशित किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के निस्तारण कार्यो के पर्यवेक्षण एवं समीक्षा के लिए स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रदेश के 28 जिलों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये है। जिनमें डाॅ. मनजीत सिंह, प्रमुख शासन सचिव को डूंगरपुर जिले का एवं पुरूषोत्तम बियाणी, निदेशक स्वायत्त शासन विभाग को बारां जिलें का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संचिता बिश्नोई, अतिरिक्त निदेशक स्वायत्त शासन विभाग को जयपुर, प्रीती माथुर, परियोजना निदेशक स्वायत्त शासन विभाग को भरतपुर, नीतू राजेश्वर, उपनिदेशक (प्रशासन), स्वायत्त शासन विभाग को दौसा, के.के. शर्मा, मुख्य अभियन्ता स्वायत्त शासन विभाग को जैसलमेर, बाड़मेर, गिरीराज सिंह हांडा, मुख्य अभियन्ता नगर निगम जयपुर को बूंदी एवं झालावाड़, ललित करोल, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, रूफडिको को उदयपुर एवं प्रतापगढ़, प्रदीप नैथानी, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, नगर निगम अजमेर को नागौर एवं टोंक, आर.के. विजयवर्गीय, वरिष्ठ नगर नियोजक, निदेशालय को हनुमानगढ़, सुरेन्द्र सिंह मीणा, उपनिदेशक क्षेत्राीय (जोधपुर) को जोधपुर एवं पाली, भावना राघव गुर्जर, उपनिदेशक क्षेत्राीय (कोटा) को कोटा, अनिल वाष्र्णेय, उपनिदेशक क्षेत्राीय (भरतपुर) को धौलपुर, संजू शर्मा, उपनिदेशक क्षेत्राीय (अजमेर) को अजमेर, डाॅ प्रतिसिंह पंवार, सहायक निदेशक (सतर्कता) को सीकर, सुमनेश माथुर, अधीक्षण अभियन्ता नगर निगम जोधपुर को सिरोही, भूपेन्द्र माथुर, अधीक्षण अभियन्ता कोटा को सवाई माधोपुर, मुकेश पुजारी, अधीक्षण अभियन्ता, नगर निगम उदयपुर को बांसवाड़ा, रमेश मीण, अधीक्षण अभियन्ता, नगर निगम बीकानेर को बीकानेर, जी.एम. गुप्ता, अधीक्षण अभियन्ता रूफडिको को अलवर, हेमन्त शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता रूफडिको को चित्तौड़गढ़, श्माम सिंह मीणा, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) निदेशालय को राजसमन्द, राजेश मीणा, अधिशाषी अभियन्ता निदेशालय को श्रीगंगानगर, महेश मीणा, अधिशाषी अभियन्ता, निदेशालय को भीलवाड़ा, सुनील सक्सैना, अधिशाषी अभियन्ता, निदेशालय को करौली, मोहन लाल सैनी, अधिशाषी अभियन्ता (च्भ्म्) निदेशालय को झुन्झुनू, शिवराज सिंह पूनिया, अधिशाषी अभियन्ता (च्भ्म्) निदेशालय को जालौर, मुकेश जांगिड़, सहायक नगर नियोजक निदेशालय को चुरू जिला को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक जिले के प्रभारी अधिकारी प्रत्येक माह में एक बार सम्बन्धित जिले की नगर निकायों का निरीक्षण करते हुए ’’स्वच्छ भारत मिशन’’ (ैठड) के सफल क्रियान्विति हेतु सतत् माॅनिटरिंग व सुपरविजन करेंगे एंव मासिक रिपोर्ट निदेशक एवं संयुक्त सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान, जयपुर को प्रस्तुत करेंगे। यदि प्रभारी अधिकारी को उनके आवंटित जिले की किसी नगर निकाय में ’’स्वच्छता भारत मिशन’’ से सम्बन्धित कार्यो के संबंध में कोई समस्या/कठिनाई सामने आती है, तो सम्बन्धित जिला कलेक्टर व निदेशालय स्तर पर सम्पर्क कर उस समस्या का निराकरण करायेंगे।