बीकानेर। वंडर सीमेंट, राजस्थान में एक अग्रणी सीमेंट कंपनी और आरके ग्रुप के अंग, ने एक अभियान- स्वच्छ जल सबका हक लॉन्च किया है। इस पहल की पेशकश बीकानेर सहित राज्य के 17 शहरों में लोगों को स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ की गई है। इस पहल के अंतर्गत कंपनी ने आम जनता के लिये सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रमुख स्थानों और क्षेत्रों को चिन्हित किया है। कंपनी ने राज्य में 20 गाडिय़ां संचालित की हैं, जिन्हें स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिये प्रमुख और महत्वपूर्ण स्थानों पर पार्क किया जायेगा। वंडर सीमेंट लिमिटेड के निदेषक विवेक पाटीनी ने कहा कि एक कंपनी के रूप में हम हमेशा प्रत्येक व्यक्ति के लिये स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण समझते हैं। यह अभियान बीकानेर, जोधपुर, पाली, उदयपुर, चित्तौड़, गंगानगर, कोटा, अलवर, सीकर, भरतपुर, अजमेर, किशनगढ़, भीलवाड़ा, राजसमुंद, बांसवाड़ा, निंबाहेड़ा और डुंगरपुर को शामिल किया जायेगा।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
