Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेस का सांसद के घर के घेराव प्रर्दशन रहा फीका

 
खबर -  पवन शर्मा
कांग्रेस नही जुटा पाई भारी संख्या में कार्यकर्ताओ की भीड़ 
पूर्व जिला प्रमुख्य डॉ राजबाला ओला के नेतृत्व में हुआ प्रर्दशन 
सूरजगढ विधायक श्रवण कुमार धरने के दौरान दिखे नींद लेते 
भाजपा झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत के घर के बाहर हुआ धरना प्रर्दशन 
एक घंटे के धरने के बाद सांसद के प्रतिनिधी झुंझुनूं सभापती को सौपा ज्ञापन 
ज्ञापन में चुनावी वादो को पुरा करने व जनहित के कार्यो को पुरा करने की मांग की। 


सूरजगढ़.प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सांसद संतोष अहलावत के निज आवास के पास जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह झाझड़िया की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया।  कांग्रेस के धरना पर्दशन को देखते हुऐ पुलिस ने पुख्ता इंतजामात किये हुऐ है। प्रशासन की और से एसडीएम दिनेश चन्द्र भार्गव व डीवाईएसपी जगमोहन शर्मा सहित थानाधिकारी गोपीराम बाजिया,पिलानी सीआई रामजीलाल चौधरी ,चिड़ावा सीआई ब्रजमोहन असवाल,और मंड्रेला थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चारो थानों का जाब्ता मौजूद था।  जहां केन्द्र सरकार के एक साल पुरे होने का जश्र मना रही है वहीं कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर रही है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस की और से केन्द्र की नीतियों के विरोध में प्रर्दशन कर धरना दिया गया। जहां कांग्रेस केन्द्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे है।  एक घंटे के धरना प्रर्दशन के दौरान कांग्रेस के क्षेत्रिय विधायक श्रवण कुमार नींद लेते नजर आये। 

सरकार ने किया जनता को गुमराह 
धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख डॉ राजबाला ओला ने कहा की मोदी सरकार ने सत्ता हथियाने के लिए जनता को गुमराह किया है। इस सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई विशेष कार्य नहीं किये है। खासतौर पर तो झुंझुनू जिले में इस एक वर्ष में कोई उपलब्धि हासिल नहीं की है जिस पर वो अपना बखान कर सके।मोदी सरकार जनता के सामने किए गए वादो को पूरा करने में नाकाम रही है। सहप्रभारी झुंझुनू के अजित यादव ने भी मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा की इस सरकार ने  युवा और किसान दोनों को ही निराश किया है। ना तो युवाओ को नौकरी दी ना ही किसानो के हितो की रक्षा कर पाई है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है यह केवल उनके लिए ही काम कर रही है।  किसानों की दुर्दशा, उनकी खुदकुशी, किसान विरोधी भू-अधिग्रहण अध्यादेश जैसे जनविरोधी फैसले लेकर भाजपा ने हर कदम पर आमजन को निराशा किया है।धरने को सम्बोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने भी अच्छे दिन लाने का झूठा भरोसा देने वाली मोदी सरकार विदेश से काला धन लाने में भी नाकाम ही रही है। उसके बाद सभी कार्यक्रताओ धरना स्थल से सांसद आवास तक रैली निकाल कर सांसद की गैर मौजूदगी में सांसद के प्रतिनिधी झुंझुनूं सभापती सुदेश अहलावत,सतीश गजराज ,सांसद पुत्र तन्मय अहलावत को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने  भाजपा सरकार के चुनावी वादो को पुरा करने व जनहित के कार्यो को पुरा करने की मांग की है। धरने में जिला प्रमुख सुमन रायला,विधायक श्रवण कुमार कर्मवीर यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेन्द्रसिंह झाझडिय़ा,पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा,  ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर राव, बुहाना ब्लॉक प्रभारी  सुनीता धत्तरवाल, प्रधान सुशीला देवी सिगड़ा , बीमला बेनीवाल, नगर अध्यक्ष अशोक सैन, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, सत्यवीर धत्तरवाल, कपिल केटवा, टीएम खान , 
सहित अन्य जन मौजूद थे। 

नहीं जुट पाई कार्यकर्ताओं की भीड़ 
धरने को लेकर जहां प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुरे एहतियात बरत रखे थे। कांग्रेस धरने में कार्यक्रताओ की भीड़ जुटाने में नाकाम नजर आई। धरने में कांग्रेस के एक मात्र विधायक श्रवण कुमार ही नजर आये वही गत कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा ,पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ,रीटा चौधरी सहित अन्य चर्चित चेहरे धरने से नदारद रहे।