Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल के खिलाफ जयपुर सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन किया



जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम कागजी के नेतृत्व में जयपुर शहर के कांग्रेसजनों ने केन्द्र की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा के जयपुर सांसद के घर के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया तथा केन्द्र सरकार के नाम ज्ञापन देकर मुख्य माँगे रखते हुए जनहित के लिए काम करने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एकत्रित हुए तथा रैली के रूप में सांसद के निवास तक पहुँचे जहाँ शांतिपूर्वक धरना दिया गया तथा एक 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से जयपुर शहर अध्यक्ष  सलीम कागजी, जयपुर शहर के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. रघु शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, महासचिव  माहिर आजाद,  सुशील शर्मा, प्रवक्ता  प्रतापसिंह खाचरियावास, सचिव  रोहित बोहरा,  अमीन कागजी, पूर्व सांसद डॉ. महेश जोशी, पूर्व मंत्री  बृजकिशोर शर्मा, संजय बाफना,  विक्रमसिंह शेखावत, डॉ. प्रहलाद रघु,  ज्योति खण्डेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। धरने में जयपुर शहर के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कांग्रे्रस के पदाधिकारियों सहित प्रमुख कांग्रेसजन शामिल हुए।