खबर -हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। आज हनुमानगढ़ टाउन के काश्तकारों व शहरवासीयों ने जिला कलक्टर को हनुमानगढ़ से सादुलपुर रेल्वे लाईन बुर्जी संख्या 7/12-13 आरयूबी व बाईपास सडक का निर्माण करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार अण्डरपास बनने से रास्ते से निम्न गांवों को कोहला, नौरंगदेसर, मटोरियावाली ढाणी, मुण्डा, मेहरवाला, किशनपुरा, 22 एनडीआर, चौहिलांवाली, जोरावरपुरा, लखुवाली व हनुमानगढ़ टाउन स्थित एफसीआई गोदाम, राजकीय एनएमपीजी कॉलेज, नई धानमण्डी में कृषकों को जाने में सुविधा होगी इससे शहर की यातायात व्यवस्था भी सुदृढ होगी। उन्होने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक एसएस गुप्ता ने 3.7.12 को पत्र देकर सुचित किया था कि आरयूबी का निर्माण आवश्यक है और आरयूबी का निर्माण कार्य एमपीएलएडी योजना या महानरेगा योजना के तहत स्वीकृत कराया जाता है तो इसके लिए रेल्वे द्वारा कोई सुपरविजन करवाने का आश्वासन दिया था परन्तु बजट के अभाव में यह कार्य रूका हुआ है। ज्ञापन देने वालों में श्रवण कुमार डायरेक्टर पंचायत समिति, धनश्याम भादू, जगसीर सिंह, भुपेन्द्र सिंह, जगदीश ढाका, देवेन्द्र मील, बूटा सिंह, चमकौर सिंह, जगदीश प्रसाद, साहबराम उपसरपंच, रेशम सिंह सरपंच रामसरा, रणजीत सिंह, रविन्द्र सिंह बराड़ मौजूद थे।
