![]() |
| मकान के शीशे पर लगी गोली और पेड़ पर लगी गोली के निशान |
खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़.कस्बें के वार्ड न.3 में एक मकान पर सुबह गोली चलने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। नकारी के अनुसार वार्ड न.3 में रहने वाले विकास ठोलिया के मकान के दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान के शीशे में गोली लगने के कारण उसका शीशा टूटकर गया। हादसे की सूचना विकास ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शाक्ष्य जुटाए।थानाधिकारी गोपीराम बाजिया ने बताया की घटना के बाद पुलिस ने बावरिया बस्ती में जाकर जानकरी जुताई तो पता चला की बावरिया बस्ती का एक युवक अपने जानवरों को आवारा कुत्तो से बचाने के लिए उनपर टोपीदार बंदूक से फायर किया था जिसमे से एक गोली तो पास जाटी के पेड़ पर लगी थी वही एक गोली मकान के शीशे पर जा लगी थी। समाचार लिखे जाने तक थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ था।
