बूंदी। जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने रविवार को बूंदी जिले के क्षतिग्र्रस्त गरडदा बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें सिंचाई विभाग के अभियंताओं से बांध केे निर्माण के संबध्ंा में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि गरडदा बांध इस क्षेत्र के किसानों के लिए लाइफ लाइन है। साथ ही ग्रामीणों के लिए पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि बांध के पत्थरों की पिचिंग का कार्य सही तरीके से होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बांध का कार्य शुरू होने में आ रही कानूनी तथा सतर्कता संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण कर कार्य शुरू करवाया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि बांध के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें किसी भी स्तर पर होने वाली कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बांध स्थल पर घूमकर बांध निर्माण की तकनीक की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बांध निर्माण के लिए बनाई गई स्टडी ड्राईंग का अवलोकन भी किया। इस दौरान बूंदी विधायक अशोक डोगरा, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता सुभनेश माथुर, अधिशाषी अभियंता गुणवत्ता नियंत्रक विनोद शाह तथा विभाग के अभियंता भी उपस्थित रहे।
चाकन बांध का लिया जायजा
जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने रविवार को चाकन डेम तथा केनाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कि बांध की केनाल की सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए बांध के लिए सहायक अभियंता की नियुक्ति की जाकर उसका मुख्यालय लाखेरी किया जावे। निरीक्षण के दौरान परिवहन राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता तथा अधिशाषी अभियंता गुणवत्ता नियंत्रक भी साथ थे।
---