खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। आज भारतीय ट्रैड युनियन केन्द्र सीटू द्वारा हनुमानगढ़ टाउन की धानमण्डी में विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया। क्योकि जब से केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार आई है। तब से भाजपा शासन मजदूरों के श्रम अधिकारों और किसान के भूमि अधिकार पर चौतरफा हमले का शासन है। इस अवसर पर बोलते हुये सीटू नेताओं ने कहा कि भाजपा ऐसे अमूल चूल बदलावों के साथ साथ ठेकेदारी वेतन का भुगतान न करने, सामाजिक सुरक्षा लाभ न देने इसके साथ कारखाना अधिनियम औघोगिक विवाद अधिनियम, ठेका श्रम नियमन व उन्मूलन अधिनियम वेतन संबंधी सभी कानून को नियोक्ताओं के पक्ष में पूरी तरह बदल दिया है। जिसका अंतिम लक्ष्य देश की श्रमशक्ति के विशाल बहुमत को श्रम कानूनों की सुरक्षा के दायरे से पूरी तरह बाहर करने और श्रम कानूनों को लागु कराने वाली समूची मशीनरी को तहस नहर कर देना है। उपरोक्त हमलों का मुकाबला करने के लिए सीटू देशव्यापी अभियान चला रहा है। इस अवसर पर सीटू जिलाध्यक्ष कामरेड़ मलकीत सिंह, कामरेड़ आत्मा सिंह, कामरेड़ बहादुर सिंह चौहान, कामरेड़ श्याम लाल, कामरेड़ गुरनाम सिंह, कामरेड़ बसन्त सिंह, कामरेड़ सुबोध सिंह, कामरेड़ मेजर सिंह, कामरेड़ नादर खां, कामरेड़ राकेश बजाज, कामरेड़ अरविन्द मुंशी, कामरेड़ हरजी वर्मा, कामरेड़ सतपाल सिंह, कामरेड़ प्रहलाद यादव, तल्ला सिंह, अशोक कुमार, भादर राम, शोपत राम, लिलु खां, संदीप बसौड़ व अन्य मजदूर नेताओं ने संबोधित किया।
