Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला कलक्टर को शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा



खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला शाखा हनुमानगढ़ के शिक्षकों का शिष्टमण्डल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारा के नेतृत्व में जिला कलक्टर को शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री जय सिंह नोखवाल ने बताया कि जिले के समस्त ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों का सहायक निदेशक बीमा एवं प्रावधायी कार्यालय हनुमानगढ़ के शिक्षकों का जीपीएफ, एसआई कटौतियों में भारी विसंगतिया है जिले में बार बार अवगत करवाने के बाद भी समाधान नही हुआ है। संगरीया ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों का जीपीएफ आनलाईन न होना, 2012 में नियुक्त शिक्षकों के वेतन नियमितकरण के आदेश करने के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव हनुमानगढ़ से मिलकर समाधान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जगराज सिंह, देवीलाल सहारण, महावीर खाती, नरेश कुमार शर्मा, तरूण गर्ग, हरसुन्दर वर्मा, जगदीश सहू, राजेन्द्र पारीक, भागीरथ जलेन्द्रा, रामकिशन मूड, पवनकुमार, दुलीचन्द्र सुथार, कृष्ण ढाका सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
    1 व 2 जनू को प्रस्तावित महासमिति शैक्षिक सम्मेलन अलवर में सभी शाखाओं से वंछित शिक्षकों को पहुचने का आह्वान किया।