खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी
पंचायत राज चुनाव के बाद पहली बार आयोजित जिला परिषद् की साधारण सभा की बैठक आज हंगामाखेज रही। बैठक शुरु होने के दौरान ही जिला परिषद् सदस्य सुश्री दिव्या मदेरणा और पत्नी श्रीमती लीला मदेरणा सभा में काली पट्टी बांधकर पहुंचे।
बैठक शुरु होने के कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। बताया गया कि उन्होंने सदस्यों का परिचय नहीं कराने को लेकर आक्रोश भी जताया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर भी बैठक में हंगामा किया।
भाजपा शासन काल की जिला परिषद निर्वाचन के बाद पहली बैठक में कांग्रेस सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के कारण बैठक में व्यवधान भी आया और बाद में कार्यवाही शुरु की गई।
जिला परिषद की यह साधारण सभा जिला प्रमुख पूनाराम चैधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक का उद्देश्य योजनाओं के अमलीकरण और जन समस्याओं के निराकरण का था और इस बैठक में सांसद, विधायक, पंचायत समितियों के प्रधान, जिला कलेक्टर और जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य की राय शुमारी जानना था।