Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर तैराकी प्रति. 18 को

बीकानेर। जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता राजीव गांधी  तरणताल, एम. एम. ग्राउण्ड,  बीकानेर पर दिनांक 18 मई, 2015 सोमवार को प्रात: 9 बजे आरंभ होगी। संघ के आयोजन  सचिव गिरिराज जोशी ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता दिनांक 28 से 30 मई को  जयपुर में आयोजित होगी। जोशी ने कहा कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय पर होने वाली प्रति. में भाग ले सकेंगे। संघ  के अध्यक्ष शंकरलाल हर्ष ने बताया कि जिला स्तर पर 50, 100, 200, 400, 800, 1500, 4 गुना 100 मीटर फ्री स्टाइल,  बैक स्टॉक, ब्रेस्ट स्टॉक, बटर फलाई, स्टॉक व्यक्गित मेडले एवं रिले टाइम ट्राइल होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के  इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व आयोजन सचिव व उपाध्यक्ष मदन मोहन व्यास को अपनी प्रविष्टि राजीव  गांधी तरणताल पर दे सकेंगे। प्रविष्टि के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं जन्मतिथि प्रमाण-पत्रा की सत्यापित छाया  प्रति देनी होगी।