खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी
झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में धवा गांव की सरहद में सोमवार को पुलिस ने 21 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। तीन कट्टों में यह डोडा पोस्त भरा था, मगर मुल्जिम पुलिस के हाथ नहीं हाथ नहीं लगा। अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
झंवर पुलिस ने बताया कि धवा गांव की सरहद में सोमवार को दिन में एक सूने स्थान पर तीन कट्टे लावारिश हालत में पड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची और तलाशी में डोडा पोस्त पाया। पुलिस ने बताया कि इन कट्टों में 20 किलो नौ सौ ग्राम डोडा भरा था। मगर आस पास कोई व्यक्ति नहीं मिला। अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। डोडा पोस्त को जब्त कर लिया गया है।