जयपुर। पर्यटन, कला एवं संस्कृति के विकास के लिए राज्य में वर्ष 2015-16 में 244 करोड़ 96 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। इस अवधि में देशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए डोमेस्टिक टे्रवल मार्ट का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार राज्य में पर्यटन स्थलों के रख-रखाव एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 35 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत उदयपुर की जयसंमद झील का विकास कार्य, शेखावाटी क्षेत्र में हवेलियों का संरक्षण एवं आधारभूत सुविधाओं का योजनाबद्घ विकास कार्य, अजमेर में हेरीटेज वॉक वे का विकास कार्य तथा जैसलमेर के सोनार किले का पुनरूद्घार कार्य प्रमुख हंै। राजस्थान को आकर्षक पर्यटक डेस्टिनेशन के रूप में प्रोजेक्ट करने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यमों पर 38 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। इसके साथ ही जयपुर शहर को एमआईसीई डेस्टिनेशन (मीटिंग्स, इन्सेंटिव, कॉन्फ्रेंस, एग्जीबिशन) के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अमूल्य धरोहर का संरक्षण करने हेतु 20 करोड़ की लागत से विभिन्न जिलों में राजकीय संग्रहालयों के विकास कार्य तथा अन्य प्रकार के विकास कार्य करवाये जायेंगे।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
