Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एल.एन.मीणा ने शहर में लगे भामाशाह शिविरों का निरीक्षण किया



बीकानेर। नगर निगम के मुख्यकार्यकारी अधिकारी एल.एन.मीणा ने शहर के विभिन्न वार्डों में लगे भामाशाह शिविरों का रविवार को निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीणा ने वार्ड संख्या 31,37 व 59 में संचालित भामाशाह शिविरों में पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भामाशाह कार्ड बनवाने पहुंचे नागरिकों से बातचीत की और कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की समस्या उन्हे है या नही ंके बारे में जानकारी ली। इस मौके पर तीनों ही शिविरों में नागरिकों ने बताया कि उनके परिवार आसानी से अपना भामाशाह कार्ड के लिए पंजीकरण करवा रहे है।    इस मौके पर मीणा को बताया गया कि वार्ड संख्या 31 में 105,वार्ड संख्या 37 में 11 और वार्ड संख्या 59 में आयोजित शिविर मंे 31 भामाशाह कार्ड बनाए गए है।