खबर - पवन शर्मा
कर्मचारियों ने जताया विरोध
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूरजगढ़. थाना क्षेत्र के कुलोठ खुर्द गांव के 33/11केवीजीएसएस पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ तीन युवको द्वारा विधुत कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश देखने के मिला। दो दर्जन से अधिक कर्मचारी विभाग के कनिष्ट अभियंताओ के साथ थाने पहुंचे और कर्मचारी के साथ हुई घटना पर अपना विरोध जताया। विभाग के कनिष्ट अभियंता धर्मवीर सोलंकी ने बताया की विभाग के कर्मचारियों के साथ आएदिन मारपीट की घटनाये सामने आ रही है लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये जा रहे है।कर्मचारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्री कुलोठ खुर्द के 33/11 केवीजीएसएस से भावठडी फीडर की लाइन फाल्ट को ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर लाइन को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान रूपपुरा गांव के संदीप,बिल्लू और कुलोठ खुर्द का पवन खीचड़ मौके पर पहुचे और लाइन चालू करने की बात करने लगे। उसने बताया की जब उसने उन लोगो को लाइन ठीक किये जाने की बात कही तो उन तीनो ने उसके साथ मारपीट की। थानाधिकारी गोपीराम बाजिया ने बताया की विधुत विभाग के कनिष्ट अभियंता धर्मवीर सोलंकी ने कर्मचारी के साथ मारपीट की रिपोर्ट दी है। उनकी रिपोर्ट पर मामले की जांच की जा रही है।