Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

इंजीनियर रेशम सिंह विरदी ने बनाई एक नई मशीन गुरू आलु खुदाई मशीन रूलर

खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। जंक्शन में लम्बे समय से किसानों व फसल के लिये बना रहे मशीनो में आज एक नई मशीन गुरू आलु खुदाई मशीन रूलर इंजीनियर रेशम सिंह विरदी द्वारा बनाई है। रेशम सिंह ने बताया कि यह मशीन 10 घंटों में 5 आदमीयों की सहायता से 5 बीद्या आलु निकालती है और जो मशीने अब तक चल रही है वह मशीन 1 दिन में 20 आदमीयों की सहायता से 1 बीद्या आलू निकालती है और जिसमें 4 क्विंटल आलू जमीन में छोड देती है और नई मशीन गुरू आलु खुदाई मशीन 1 किलो आलू भी जमीन में नही छोडती है। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी 2007 में रेशम सिंह प्रैस कंटिग मशीन बनाई थी जिसके लिए रेशम सिंह को जिला स्तर पर खनिज राज्यमंत्री खेमाराम सहारण से सम्मानित हुए थे जिसके बाद 2012 में मॉडल ऑर्डर मशीन बनाई जो कि 45 सैकण्ड में मिट्टी ट्राली लोड करती है और साथ की साथ जमीन को भी समतल करती है जिसके लिए रेशम सिंह को राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है और अब 2015 में गुरू आलु खुदाई मशीन बनाई गई है। रेशम सिंह विरदी ने बताया कि आज से पूर्व भी कभी कोई सरकार द्वारा सहायता नही की गई है। इस मशीन को बनाने में सुखदीप सिंह, मनजीत सिंह, विनोद कुमार ने सहयोग किया।