Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शिविरों में 4002 प्रकरणों का निष्पादन

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित न्याय आपके द्वार कार्यक्रम एवं राजस्व लोक अदालत अभियान 2015 के तहत 18 मई 2015 से प्रारम्भ हुए शिविरों में बुधवार तक 4002 किसानों को राहत दी गयी है। जिला कलक्टर पी.सी.किशन ने बताया कि आयोजित शिविरों में खाता दुरूस्ती के 100, विभाजन के 25, खातेदारी घोषणा के 45, स्थाई निषेधाज्ञा के 13, नामान्तरण अपील के 8, इजराय के 4, रास्ता धारा के 25, अन्य के 30, नामान्तरण के 1887, खाता दुरूस्ती के 275, खाता विभाजन के 299, सीमा ज्ञान के 10, गैर खातेदारी से खातेदारी के 60, राजस्व नकलें के 773 व अन्य के 383 प्रकरणों का निपटारा किया गया।