Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पिता ने पुत्री को मारी गोली

खबर - जीतेन्द्र  सिंह राजावत 
जयपुर। चित्तौडगढ़ के सदर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने आज सुबह अपनी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसके बाद स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ािजवाया। फिलहाल घटना का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना इलाके के गोगुन्दा रोड पर वीनस कालेज के पास एक सेवानिवृत्त फौजी ने आज सुबह अपनी पत्नी और पुत्री से झगडा होने के बाद आवेश में आकर पुत्री को गोली मार दी तथा उसके बाद उसने स्वयं को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियों ने पुलिस को सूचना दी किन्तु पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों की मौत हो गई।
थानाधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त फौजी घीसू सिंह (६5) चित्तौड़ में ही लंबे समय से निवास कर रहा था तथा पास ही एक फैक्ट्री में चौकीदारी का कार्य करता था। उसके एक ही पुत्री थी तथा उसके भी संबंध की बात चल रही थी। संावत: उसकी पुत्री का किसी से प्रेम संबंध था तथा उसका पिता उसके लिए मना कर रहा था। इसके चलते आज सुबह भी दोनों में झगडा हुआ और उसके बाद गुस्से में आकर घीसू सिंह ने उसकी पुत्री को गोली मार दी तथा बाद में खुद को ाी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के कारणों की तलाश में जुटी हुई है।