![]() |
| बगड़ भैरोसिह शेखावत की पूण्य तिथि पर श्रृद्वासुमन अर्पित करते अतिथि व अन्य। |
खबर - अनुज शर्मा
बगड़। राजस्थान विद्या मंदीर संस्थान माध्यमिक विद्यालय में पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की पांचवी पूण्यतिथि मनाई गई। श्रृद्वांजली समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ मूलसिंह शेखावत थे। अध्यक्षता दादू द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चैयरमैन राजेन्द्र शर्मा, हरिसिंह शेखावत व नत्थूसिंह शेखावत थे। अतिथियों ने पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की भैरोसिंह का पार्टी के प्रति नेतृत्व हमेशा अग्रणी रहा। वे अंतिम समय तक पार्टी हित में कार्य करते रहे। इस अवसर पर अतिथियों सहित एडवोकेट दीपेन्द्रसिंह शेखावत, सुरेन्द्रसिंह राठौड़,बाबूलाल सैनी, रमेश शर्मा, रविन्द्रसिंह शेखावत, महेन्द्र शास्त्री, पुखराजसिंह शेखावत, रामाकांत शर्मा, बंटी, राजेश सैनी, राधेश्याम सैनी, गोरिशंकर सैनी, महेन्द्र बुंदेला, विनोद सैनी, दयाशंकर सैन,महेन्द्र टेलर ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। पार्षद अजयसिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन व्याख्याता मुकेश सैनी ने किया।
