जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज केन्द्र सरकार के 26 मई 2015 को प्रथम वर्ष पूरा करने के अवसर पर, 26 मई से 1 जून 2015 तक जन कल्याण पर्व के रूप में मनाये जाने का निर्णय किया गया है।
इस मौके पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सभी सांसद एवं विधायक निश्चित समय पर जनता से मिलेंगे। अपने-अपने घर के बाहर जनता से मिलने के समय का बोर्ड लगायेंगे। वसुंधरा राजे ने कहा कि सांसद व विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जन सभाऐं करें तथा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा किये गये जनहित के कार्यो को जनता तक पहुंचाये। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने कहा कि महा संपर्क अभियान में अब हमें सबसे घर-घर जाकर संपर्क करना है। जहां हमें पार्टी का इतिहास, केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बतानी है, इसके लिये सीधे मण्डल स्तर तक साहित्य उपलब्ध कराया जायेगा। हर जिले में कोर टीम बनाई जायेगी जिसमें जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक, मेयर, जिला प्रमुख, प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि सौभाग्य से आज महाराणा प्रताप की जयन्ती है उन्होंने महाराणा प्रताप को याद करते हुये कहा कि उनका जन्म संघर्ष में हुआ। महाराणा प्रताप ने समाज को माला में पिरोया और बताया कि कठिन परिस्थितियों से कैसे निकला जाता है, उसकी मिसाल कायम की। प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि जन कल्याण पर्व के मौके पर पार्टी के प्रमुख नेता विभिन्न स्थानों पर जन सभाओं को संबोधित करेंगे तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंत्री परिषद के सदस्य राष्ट्रीय स्तर पर बन रही योजनाओं के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रवास करेंगे। 26, 27 व 28 मई 2015 को केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सावंरलाल जाट, कृष्णपाल गुर्जर, निहाल चन्द मेघवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक प्रदेश का दौरा करेंगे तथा सभी सांसद, विधायक, महापौर तथा प्रदेश पदाधिकारी व मंत्री तहसील केन्द्र या उसके नीचे स्तर तक जाते हुये जन सभाओं व पत्रकार वार्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सांसद, विधायक, महापौर, जिला अध्यक्ष, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की नव नियुक्त कार्यकारिणी तथा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित थे।