Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए 111 परिण्डे लगाये



खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। बाबा साहेब अम्बेडकर क्लब, अमरपुरा थेहडी के संयोजक विजेन्द्र जिनागल के नेतृत्व में गांव अमरपुरा थेडी के सभी धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर जिनमें रामावि, गुरूद्वारा, सियाराम मन्दिर, अम्बेडकर पार्क, मैन चौक, भद्रकाली मन्दिर, शमशान भुमि आदि स्थानों पर भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए 111 परिण्डे लगाये गये। संयोजक विजेन्द्र जिनागल ने बताया कि हर वर्ष इसी भांती पक्षियों के लिए परिण्डों कि व्यवस्था करवाता है और निर्जला ग्यासर पर ठण्डे पानी की छबील आयोजित करता है। अभी 29 मई को मैन चौक पर क्लब द्वारा ठण्डे पेयजल की छबील लगाई जायेगी। क्लब के संस्थापक सुभाष राठी ने बताया कि क्लब द्वारा ऐसे पूनित व धार्मिक, सार्वजनिक कार्यक्रम होते रहते है। ऐसा करने पर क्लब के सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों को सुखद अनुभव होता है इस कार्य को गांव के सरपंच व बुजुर्गो एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बहुत सराहा गया। इस अवसर पर क्लब के संयोजक विजेन्द्र जिनागल, संस्थापक सुभाष राठी, अध्यक्ष हरपाल सिंह, सचिव नन्दलाल सिंह, उपाध्यक्ष विजय बवेजा, वरिष्ठ सदस्य ताराचन्द रोलण, ज्ञानी शिव स्वामी, विक्रम मोहच आदि गणमान्य नागरीक मोजूद थे।