Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ग्रीन डे मनाया

बीकानेर।  वी कीड्स रियल इंग्लिश मिडियम स्कूल में ग्रीन डे मनाया गया।इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों व शाला परिवार  के सदस्यों द्वारा शाला प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।  सभी विदयार्थी व शाला परिवार द्वारा ग्रीन डे पर ग्रीन पोशाक ध् वस्त्र पहने गये ।  पक्षियों को पानी व दाना देने हेतु  प्याले भी रखवाये गये । इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्र्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक बनाना  रहा। इस अवसर पर शाला प्रबन्धक किशन जी जोशी ने बच्चों को ग्रीन डे के बारे में जानकारी दी। शाला अध्यापिकाएँ  सोनल राजपूतए श्रीमती राजकुमारी व्यास एअंजली रंगाए शैली खन्नाए सीमा आचार्यएविजय लक्ष्मीए ज्योति स्वामीए  अल्का रंगा एरितेश मिश्रा एसाधना मूंधडा एआदि ने शाला के छात्र-छात्राओं को पौधारोपण का महत्व समझाया ।  छात्रों ने  बढ-चढ कर पौधारोपण पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी राम प्रकाश रंगा ने सभी बच्चों को  ग्रीन डे पर अपने आस पास के वातावरण को हरा भरा रखने के बारे में बताया।