खबर - जीतेन्द्र राजावत
मुयमंत्री ने बुलाई अधिकारियों की बैठक
वार्ता के लिए नहीं जाएंगे मंत्री
भरतपुर /जयपुर। विशेष पिछड़ा वर्ग में 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर के पीलूपुरा में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर बैठे गुर्जरों ने पटरी पर ही अपना आशियाना बना लिया है। इसके लिए देर रात लोगों ने पटरियों के क्लिप हटा दिए और वहीं मचान बनाकर अपने बिस्तर लगा दिए। अलसुबह से ही रेलवे ट्रेक पर गुर्जरों की संया बढऩी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि आरक्षण आंदोलन के संयोजक किरोडी सिंह बैंसला ने प्रदेशभर के गुर्जरों को आंदोलन स्थल पर बुलाया है। इधर, गुर्जरों के पटरियों पर पहुंचने के साथ ही सरकार भी सतर्क हो गई है। इसके चलते आज सुबह से दौसा में निषेधाज्ञा जारी कर दी गई वहीं मुयमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सुबह मुय सचिव व एसीएस गृह को बुलाकर स्थिति की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि पहले चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व हेमसिंह भडाना को वार्ता के लिए वहां भेजने पर विचार किया जा रहा था किन्तु वहां बंधक बनाए जाने के डर से मंत्रियों को भेजने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।
पांच ट्रेने रद्द, एक दर्जन डायवर्ट
कोटा-भरतपुर रेल मार्ग जाम किए जाने के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने पांच टे्रनों को रद्द कर दिया है वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कई ट्रेनों को कोटा-सवाई माधोपुर के बाद जयपुर होकर निकाला जा रहा है वहीं कई अन्य ट्रेनों का मथुरा से निकाला जा रहा है।
पटरी पर सामान्य हुआ जीवन
पीलूपुरा के पास पटरियों पर बैठे गुर्जरों ने आज सुबह सामान्य रूप से अपनी दिनचर्या शुरू की। इस दौरान अलसुबह ही आसपास के गांवों से चाय व नाश्ता वहां पहुंच गया। लोगों ने वहीं चाय नाश्ता कर सरकार के रुख का इंतजार किया। इसके साथ ही आसपास के इलाके से लोगों को आना भी शुरू हो गया। लोगों ने दोपहर को धूप से बचने के लिए अस्थाई मचान भी बना लिए हैं।
भारी पुलिस जाप्ता तैनात
मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।पुलिस को महापड़ाव व महापंचायत स्थल से काफी दूर तैनात किया गया है। मौके पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा रेलवे व पुलिस की गुप्तचर शाखा के पुलिसकर्मी सादा वर्दी में भीड़ में शामिल हैं।