खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। आज गौरक्षा दल व शिव शक्ति जागरण मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में दुर्गा मन्दिर में हनुमानगढ़ जंक्शन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गौरक्षा दल के अध्यक्ष संदीप लाम्बा ने बताया कि गौरक्षा दल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर पहली बार लगाया गया है जिसमें 101 यूनिट रक्तसंग्रह किया गया। उन्होने बताया कि गौरक्षा दल द्वारा यह पहला सफल प्रयास था जोकि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया जिसमें गौरक्षा दल धोलीपाल, अमरपुरा, चिश्तियां, रोडवाली, किशनपुरा, भादरा, नोहर, परलीका , रावतसर के गौसवकों ने रक्तदान किया। इस मौके पर संदीप लाम्बा, कृष्ण गेदर, सुभाष स्वामी, सतवीर बेनीवाल, राकेश गुप्ता, दीपक शेखावत, मोनू व्यास ने सहयोग किया।