खबर- मोहम्मद यासीन फारुकी
जोधपुर। महानगर के मण्डोर में स्थित दरगाह हजरत हबीबुल्लाह शाह अब्दुल मलिक बुखारी तन्हा पीर रहमतुल्लाहि अलैहि का सालाना उर्स मंगलवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स कमेटी के अध्यक्ष उस्ताद छोटू खां ने बताया कि उर्स की तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को बाद नमाज इशां उर्स की महफिल का मुख्य कार्यक्रम होगा। इस मौके पर औलमाए किराम के बयानात और अंतर्राष्ट्रीय ख्यातनाम कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। उर्स के मौके पर शहर के अलावा बाहर से भी बड़ी संख्या में अकीदतमन्द जायरीन तशरीफ ला रहे हैं। तेज गर्मी को देखते हुए जायरीन की सुविधा के लिए पानी और छांव का पूरा इंतेजाम किया जा रहा है। उर्स के मौके पर विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजधज कर तैयार हंै। उर्स में आने वाले जायरीन को किसी भी तरह की कोई तकलीफ न हो इस बात का विशेष तौर से ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतेजाम किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश भर से जायरीन का आना शुरू हो चुका है। उर्स की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर है।