खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। आज भाजपा जिला मुख्यालय कार्यालय में भाजपा जिला पदाधिकारीयों की बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल की अध्यक्षता में समपन्न हुई। भाजपा की केंद्र सरकार के सफल एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जन क़ल्याण पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिला मुख्यालय पर 28 मई को सुबह 11 बजे अग्रसैन भवन हनुमानगढ़ जंक्शन में एक विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन रखा गया। जिसमें केंद्रीय य पंचायती राज एवं ग्रामीवविकास मंत्री चौधरी विरेन्द्र सिंह व प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेगे। आज की बैठक में जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कपूर सिंह, जिला महामंत्री अशोक सैनी, दीपेन्द्र जाखड जिला उपाध्यक्ष, जीतू वर्मा, कालूराम शर्मा, गुरदीप बिल्लू, प्रवीण झोरड, जसवन्त भाकर, नन्दलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष शलेन्द्र वर्मा, जिला मंत्री , पुष्पा नहरा, मंजू शर्मा, बेगराज स्वामी, जगदि•ा, हनुमान भार्गव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारी•, •िसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरूपास चड्ढा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सावन पाईवाल, पार्टी प्रवक्ता आईतान खोड व भारत भूषण शर्मा मौजूद थे।
