खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। आज डबलीराठान के स्थित टोल बूथ पर हनुमानगढ़ से सूरतगढ पर टोल हटाने की मांग को लेकर करीब दो धण्टे चक्काजाम किया गया। चक्का जाम के दौरान एसडीएम हनुमानगढ़, तहसीलदार मौके पर पहुचे और आन्दोलनकारीयों से वार्ता की आन्दोलनकारीयों ने कहा कि सडक़ जगह जगह से टूटी हुई और जिसके कारण आये दिन दुर्धटनाएं हो रही है और अवैध रूप से टोल वसूला जा रहा है। जनता को साथ ठगा भी जा रहा है। इस दौरान एसडीएम व तहसीलदार ने डबलीराठान तक जाकर सडक़ का निरीक्षण किया और माना कि वास्तव में सडक पर टोल वसूलने के लायक नही है। इसके पश्चात् आन्दोलनकारी चक्काजाम सडक जाम खोलने पर माने और एसडीएम ने वार्ता कर जिलाधीश से करने के लिए आमन्त्रित किया। इससे पूर्व प्रात: 9 बजे कामरेड रामेश्वर वर्मा व माकपा जिला सचिव रघुवीर वर्मा के नेतृत्व में जाम शुरू किया गया जिसमें वाहनों की लम्बी कतारे लग गई और वहां पर सभा हुई जिसमें कहा कि हनुमानगढ़ से सुरतगढ सडक पर व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और सडक जगह जगह से टूटी पडी है लेकिन फिर भी टोल वसूला जा रहा है। आम जनता के साथ ये लूट और धोखा है। जिसे सहने नही किया जायेगा और अगर फिर भी प्रशासन नही जागा तो आन्दोलन और उग्र किया जायेगा। सभा ने संघर्र्ष समिति संयोजक जितेन्द्र सारस्वत एडवोकेट ने कहा कि लम्बे से समय से इलाके की जनता टोल वसूली के खिलाफ लड रही है औैर हाईकोर्ट में भी इस सडक पर रिट लगाई हुई है और राजस्थान राज्य सडक विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा रिपोर्ट दी जाती है कि सडक बहुत ठीक है जहा कि इस सडक के भ्रष्टाचार के कारणके कारण पूर्व में अधिकारीयों को हटाया गया फिर भी नही मान रहे है। माकपा जिला सचिव रघुवीर वर्मा ने कहा कि अब जनता परेशान और अधिकारीयों की लीपापोती में लगे हुये है लेकिन अब आन्दोलन को उग्र करेगे। मौके पर बलदेव सिंह, जुगल किशोर राठी, सुभाष सिंह, सुखदेव सिंह, सदीक मोहम्मद, मोहम्मद खां, शंकर वर्मा, लालचन्द्र प्रजापत, शेर सिंह, लक्षमण सिंह मौजूद थे।
